उत्तराखंड : देहरादून के परेड ग्राउंड में सांसद चौंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आज सांसद चौंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
SHABD,Dehradun, January 14,
उत्तराखंड : देहरादून के परेड ग्राउंड में सांसद चौंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आज सांसद चौंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया और मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलकर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। सांसद चौंपियनशिप ट्रॉफी के जरिए छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। सांसद चौंपियनशिप ट्रॉफी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें जनपद देहरादून की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विजेता खिलाड़ी आगे मुख्यमंत्री चौंपियंस ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।
