Spread the love

दीपावली से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीबीटी के माध्यम से जारी की अक्टूबर माह की पेंशन राशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस दौरान प्रदेश के कुल 9 लाख 99 हजार 484 लाभार्थियों को 148 करोड़ 18 लाख 84 हजार 500 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धजनों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को पेंशन योजनाओं का लाभ पारदर्शी व्यवस्था के तहत समय पर मिले।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। डीबीटी व्यवस्था से सीधे बैंक खातों में धनराशि पहुंचने के कारण पारदर्शिता बढ़ी है और भुगतान में अनावश्यक देरी की संभावना कम हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वृद्धावस्था एवं दिव्यांगता के कारण दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी करने में असमर्थ कुछ लाभार्थियों की समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर लगभग 7 हजार लोगों को विशेष प्रावधानों के तहत आधार के अभाव में भी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। दीपावली से पूर्व पेंशन राशि पहुंचाने के लिए भी विशेष प्रयास किए गए हैं।

किस योजना में कितने लाभार्थियों को मिली पेंशन?

अक्टूबर 2026 में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत जारी धनराशि का विवरण इस प्रकार है—

पेंशन योजनालाभार्थीधनराशि
वृद्धावस्था पेंशन6,24,616₹93.69 करोड़
विधवा पेंशन2,39,527₹35.93 करोड़
दिव्यांग पेंशन89,971₹13.50 करोड़
किसान पेंशन27,092—
परित्यक्ता पेंशन8,442—
भरण-पोषण अनुदान7,461—
तीलू रौतेली पेंशन2,248—
बौना पेंशन127—
कुल9,99,484₹148.18 करोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल देने के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जीने में भी मददगार हैं। उन्होंने सभी लाभार्थियों को दीपावली, धनतेरस, भैयादूज और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री खजान दास, अपर सचिव विक्रम यादव, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, संयुक्त सचिव धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल तथा सहायक निदेशक हेमलता पाण्डेय उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *