Spread the love

पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की सुविधा मिलेगी, एक महीने तक चलेगा विशेष अभियान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से आगामी 1 दिसंबर से देशभर में पांचवां राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate-DLC) अभियान चलाया जाएगा। एक महीने तक चलने वाला यह विशेष अभियान देशभर में आयोजित होगा।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अनुसार, यह मंत्रालय की ओर से अब तक आयोजित सबसे बड़ा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान होगा।

अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या है डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र?

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र यानी जीवन प्रमाण पेंशनभोगियों के लिए एक डिजिटल सुविधा है। इसके माध्यम से पेंशनभोगी अपनी पहचान प्रमाणित कर जीवित होने का प्रमाण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे हर साल जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की प्रक्रिया आसान होती है और विशेष रूप से बुजुर्ग पेंशनभोगियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी कम हो सकती है।

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पेंशनभोगियों तक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की सुविधा पहुंचाना और पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को सरल बनाना है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *