Spread the love

उत्तराखंड: फूलों की घाटी में वनाग्नि पर काबू के लिए हेलीकॉप्टर से रेकी

मौसम की बेरुखी के चलते विश्व धरोहर फूलों की घाटी सहित चमोली के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों जंगल आग से झुलस रहे हैं।

 SHABD,Dehradun, January 13,

उत्तराखंड: फूलों की घाटी में वनाग्नि पर काबू के लिए हेलीकॉप्टर से रेकी

मौसम की बेरुखी के चलते विश्व धरोहर फूलों की घाटी सहित चमोली के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों जंगल आग से झुलस रहे हैं। हालांकि वन विभाग व जिला प्रशासन आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है।पिछले पांच दिनों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जंगलों में आग लगी है। कई क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की फूलों की घाटी रैंज में लगी वनाग्नि को बुझाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर कवायद की जा रही है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुरोध पर शासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र की हेलीकॉप्टर से रेकी की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अग्नि शमन हेतु हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्र में पानी डालने की भी योजना बनाई गई है।

बाइट – गौरव कुमार, जिलाधिकारी, चमोली


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *