Spread the love

उत्तराखंड :  देहरादून के तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड का खुलासा

11 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 10 बजे तिब्बती मार्केट में जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के 42 वर्षीय मालिक अर्जुन शर्मा को दो स्कूटी सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी।

 SHABD,Dehradun, February 13,

उत्तराखंड :  देहरादून के तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड का खुलासा

देहरादून पुलिस ने तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 11 फरवरी को सुबह करीब साढ़े 10 बजे तिब्बती मार्केट में जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के 42 वर्षीय मालिक अर्जुन शर्मा को दो स्कूटी सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मार दी थी। अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड में टेनिस खेलकर लौट रहे थे, जब उन पर हमला हुआ। उन्हें तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी ने कोतवाली डालनवाला में तहरीर दी जिसमें अपनी सास बीना शर्मा, विनोद उनियाल, उनकी पत्नी संगीता उनियाल और डॉ. अजय खन्ना पर संपत्ति विवाद के चलते हत्या की साजिश का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 11-12 फरवरी की रात दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दोनों मुख्य शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की मां बीना शर्मा, डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल के बीच जीएमएस रोड की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। डॉ. अजय खन्ना ने बीना शर्मा को 8 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन अर्जुन शर्मा ने अदालत से स्टे ले लिया, जिससे कब्जा नहीं मिल सका। इससे परेशान होकर तीनों ने अर्जुन को रास्ते से हटाने की साजिश रची और दोनों भाइयों को 12 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। सबूतों के आधार पर पुलिस ने बीना शर्मा, विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना को भी गिरफ्तार किया। दोनों मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं और न्यायालय से रिमांड पर हैं।

बाइट- अजय सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *