Spread the love

एआई-संचालित शासन प्लेटफॉर्म

PIB Delhi

पंचायती राज मंत्रालय ने 14 अगस्त 2025 को सभासार लॉन्च किया, जो एक एआई-सक्षम वॉइस-टू-टेक्स्ट बैठक का सारांश बनाने वाला टूल है। सभासार प्लेटफॉर्म ग्राम सभा की कार्यवाही को व्यवस्थित तरीके से लेखन और विश्लेषण करने में सक्षम बनाता है और ग्राम सभा की बैठकों की बारंबारता/प्रकार और सहभागिता जैसे प्रमुख मापदंडों की निगरानी में मदद करता है। सभासार सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उपलब्ध कराया गया है, और ग्राम पंचायतें नियमित ग्राम सभा और पंचायत की बैठकों के लिए इसे धीरे-धीरे अपना रही हैं। 04.02.2026 तक, कुल 1,15,115 ग्राम पंचायतों ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्वचालित बैठक के सारांश के लिए सभासार टूल का उपयोग किया है। सभासार को अपनाने की राज्यवार स्थिति अनुलग्नक -I में दी गई है। इसके अतिरिक्त, दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक), नबरंगपुर (ओडिशा) और शिमला (हिमाचल प्रदेश) संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का जिला पंचायत-वार डाटा  अनुलग्नक -II में दिया गया है।

मंत्रालय ने कन्नड़ और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं सहित ग्राम सभा की कार्यवाही के एआई-आधारित ट्रांसक्रिप्शन की सटीकता में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। सभासार वॉइस-टू-टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन के लिए भाषिणी द्वारा प्रदान की गई ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन (ASR) सेवा का उपयोग करता है। इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म पंचायत पदाधिकारियों को अंतिम स्वीकृति देने से पहले प्रारूप कार्यवृत्त/मिनट्स की समीक्षा, सत्यापन और संपादन की सुविधा भी प्रदान करता है।

सभासार टूल मोबाइल फोन, कैमरा आदि जैसे सहज रूप से उपलब्ध उपकरणों के माध्यम से प्राप्त ऑडियो/वीडियो इनपुट का ट्रांसक्रिप्शन करता है। मंत्रालय द्वारा एआई-आधारित ट्रांसक्रिप्शन की गुणवत्ता और सटीकता बढ़ाने के लिए संचालन प्रक्रियाएं, उपयोगकर्ता दिशानिर्देश और प्रशिक्षण सत्र जारी किए गए हैं, साथ ही ग्राम सभा की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग के लिए एक समर्पित एसओपी भी जारी किया गया है, जिसमें वित्त आयोग अनुदान के तहत अवसंरचना आवश्यकताओं और खरीद को शामिल किया गया है।

सभासार में प्रयुक्त एआई मॉडल MeitY के इंडियाएआई  मिशन के तहत इंडिया एआई कंप्यूट पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए गए एआई और क्लाउड अवसंरचना पर कार्य करता है। डेटा का प्रसंस्करण सरकारी अवसंरचना में किया जाता है और इसे  किसी भी बाहरी तृतीय – पक्ष  सेवा प्रदाता के साथ साझा नहीं किया जाता है। MeitY के तहत इंडियाएआई  मिशन अंतर्निहित एआई अवसंरचना और उससे तैयार डाटा के शासन के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है। डेटा गोपनीयता और भंडारण से जुड़े सभी मामले मौजूदा नियमों, यानी डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (DPDP) के अनुसार विनियमित किए जाते हैं, जो भारत के राजपत्र के संख्या सीजी-डीएल-ई -14112025-267650, भाग II—धारा 3—उप-धारा (i), के तहत दिनांक 13 नवंबर 2025 को जारी किया गया है। तथापि, यह उल्लेखनीय है कि सभासार ग्राम सभा बैठकों की कार्यवाही के अभिलेखन एवं प्रलेखन को सुगम बनाता है, जो सार्वजनिक मंच हैं, और इस प्लेटफॉर्म का उपयोग केवल ऐसी कार्यवाहियों के सटीक एवं पारदर्शी दस्तावेजीकरण के लिए किया जाता है। 

अनुलग्नक-I

 सभासार आपनाने की राज्यवार स्थिति

क्रं संराज्य का नामकुल ग्राम पंचायतें एवं समकक्षतैयार एमओएम वाली जीपी और समकक्षों की संख्यातैयार एमओएम वाली जीपी और समकक्षों का प्रतिशत
1तमिलनाडु124821245199.75 %
2ओडिशा6794675199.37 %
3दादरा और नगर हवेली एवं  दमन और दीव424197.62 %
4लद्दाख19318294.3 %
5त्रिपुरा1194108690.95 %
6झारखंड4345346879.82 %
7बिहार8054638579.28 %
8छत्तीसगढ11688886475.84 %
9आंध्र प्रदेश13327935370.18 %
10उत्तराखंड7801524567.23 %
11उत्तर प्रदेश576953278456.82 %
12केरल94152856.11 %
13कर्नाटक5949304551.19 %
14हरियाणा6227310149.8 %
15जम्मू और कश्मीर4291155336.19 %
16अंडमान व निकोबार द्वीप समूह702028.57 %
17राजस्थान11206313227.95 %
18गुजरात14611341523.37 %
19महाराष्ट्र27964652923.35 %
20तेलंगाना12849228317.77 %
21मध्य प्रदेश23011310013.47 %
22हिमाचल प्रदेश361537610.4 %
23पंजाब1323611758.88 %
24गोवा191126.28 %
25अरुणाचल प्रदेश2108914.32 %
26पश्चिम बंगाल3339621.86 %
27मिजोरम855121.4 %
28नागालैंड1312151.14 %
29असम2664271.01 %
30मणिपुर3175280.88 %
31सिक्किम19910.5 %
32लक्षद्वीप1000 %
33मेघालय685900 %
34पुदुच्चेरी10800 %
 कुल26859911511542.86%

04 फरवरी 2026 तक के आकड़ें

 अनुलग्नक -II

सभासार को अपनाने की जिला-वार स्थिति

क्रं संराज्य का नामसंसदीय निर्वाचन क्षेत्रजिला पंचायतकुल ग्राम पंचायतें एवं समकक्षतैयार एमओएम वाली जीपी  और समकक्षों की संख्यातैयार एमओएम वाली जीपी  और समकक्षों का प्रतिशत
1कर्नाटकदक्षिण कन्नड़दक्षिण कन्नड़22313862%
2ओडिशा नबरंगपुर नबरंगपुर189189100%
मलकानगिरी111111100%
कोरापुट240240100%
3हिमाचल प्रदेशशिमलासिरमौर25973%
सोलन2404720%
शिमला412113%

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *