Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल

विधायक महंत दिलीप रावत व अपर सचिव मेहरबान सिंह बिष्ट की उपस्थिति में संपन्न हुआ शिविर

विकासखंड रिखणीखाल की कुमाल्डी न्याय पंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर: 62 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना/पौड़ी/30 जनवरी, 2026:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विकासखंड रिखणीखाल की न्याय पंचायत कुमाल्डी में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय विधायक दिलीप रावत महंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान स्थानीय विधायक दिलीप रावत ने सरकार की इस लोकहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आम जनता को सीधे सरकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अपर सचिव, सहकारिता एवं ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका शीघ्र, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके और शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

नोडल अधिकारी/सहायक श्रमायुक्त कोटद्वार शैलेश सती ने बताया कि शिविर में घेरबाड़, सड़क, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, वन, गूल मरम्मत सहित विभिन्न प्रकार की कुल 62 समस्याएं प्राप्त हुई हैं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण कर दिया गया है तथा शेष को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है। शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से लगभग 205 ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया जबकि 15 ग्रामीणों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु आवेदन पत्र भरवाए गए।

उन्होंने बताया कि शिविर में कृषि, समाज कल्याण, उद्यान, वन, स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, खाद्य एवं पूर्ति, बाल विकास सहित कुल 23 विभागों ने सहभागिता कर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से स्थानियों को लाभान्वित किया है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रिखणीखाल रेनू रावत, उप जिलाधिकारी शालिनी मौर्य, खंड विकास अधिकारी देवेश पंत, उप प्रभागीय अधिकारी रजत कपिल, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुनील कोटनाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंती शाह, यशपाल सिंह, ग्राम प्रधान शांति देवी, सुनीता देवी, पूजा देवी, सिन्धु देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *