सीटू से संबध ई ~रिक्शा वर्कर्स यूनियन कि समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल अपर आयुक्त श्री सनत कुमार से मिला समस्याओ पर कार्यवाही का आश्वासन
देहरादून 22 जनवरी 026
सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू ) से संबध ई -रिक्शा वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधि मंडल आर. टी. ओ. प्रशासन द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ अपर आयुक्त परिवहन श्री सनत कुमार सिंह से सीटू के जिला महामंत्री लेखराज व सचिव अभिषेक भंडारी के नेतृत्व मे मिला और ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष सईद हसन महामंत्री अब्दुल सलाम, हारून, इनाम, इरफ़ान मो. फहीम आदि उपस्तिथ थे।
इस अवसर पर ज्ञापन देते हुए सीटू के महामंत्री लेखराज ने बताया कि एआरटीओ ढाली पुर द्वारा ई -रिक्शा चालकों का बे वजह उत्पीड़न स्वरूप भारी भरकम चालान काटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्य मार्ग पर चलने से रोका जा रहा है जिससे उन्हें आर्थिक हानि हो रही है और ई -रिक्शा कि किस्तें भी नहीं जा पा रही है जिससे उन्हें अपना व अपने परिवार का खर्चा चलना भी मुश्किल हो रहा है और वे बैहद गरीबी मे जीवन यापन करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि परिवाहन विभाग ई रिक्शा बिक्री व उनके पंजीकरण बड़ी संख्या मे कर रहा है उस पर तो रोक नहीं लगायी गयी है जिससे अधिक संख्या में ई रिक्शा हो गये है जिस पर रोक लगनी चाहिए वही बाहर कि आई डी पर बिना जाँच के ही पंजीकरण किया जा रहा है। उनकी मांग है कि मुख्य मार्ग पर चलने से न रोका जाये जिसमे सुदो वाला से सेलाकुई तक ई रिक्शा के प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव का वे विरोध करते है जबकि अन्य हाइवे पर प्रतिबंधित नहीं किये गये है।
इस पर अपर परिवाहन आयुक्त जी द्वारा प्रतिनिधि मंडल को उत्पीड़न पर रोक लगाने का आश्वासन दिया गया साथ ही प्रतिनिधि मंडल के समक्ष ही ए. आर. टी.ओ ढालीपुर को फोन पर उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए गए।
जारीकर्ता
(लेखराज)
जिला महामंत्री सीटू
