Spread the love

कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व पर आधारित झांकी होगी प्रदर्शित


नागरिकों के लिए संपत्ति के स्वामित्व के जरिए आत्मनिर्भरता एवं सम्मान की यात्रा पर डालती है प्रकाश

PIB Delhi

नई दिल्ली में 77वें गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर, इस वर्ष पंचायती राज मंत्रालय की झांकी ‘स्वामित्व’ योजना पर प्रकाश डालेगी, जो गणतंत्र दिवस 2026 समारोह के मुख्य विषयों— ‘समृद्धि का मंत्र: आत्मनिर्भर भारत’ और ‘स्वतंत्रता का मंत्र: वंदे मातरम’ के अनुरूप है। पंचायती राज मंत्रालय की यह झांकी 24 अप्रैल 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘स्वामित्व’ (ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के साथ गांवों का सर्वेक्षण और मानचित्रण) योजना के परिवर्तनकारी प्रभाव को प्रस्तुत करती है। यह रेखांकित करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय संपत्ति का कानूनी स्वामित्व किस प्रकार नागरिकों, पंचायतों और राष्ट्र के लिए सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नींव बनाता है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/1000282436FIU0.jpg
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/10002824346Y8E.jpg

झांकी के अगले हिस्से में, एक खुली हथेली पर टिका हुआ एक सुनिर्मित ग्रामीण घर संपत्ति के स्वामित्व के माध्यम से प्राप्त आश्वासन और स्थिरता का प्रतीक है। ‘आलता’ से सजी एक महिला के हाथ के रूप में दिखाई गई हथेली, महिलाओं के सम्मान और घर के मालिकाना हक में उनके उचित स्थान को दर्शाती है। प्रवेश द्वार पर लगा एक पारंपरिक ‘तोरण’ समृद्धि का प्रतीक है, जबकि प्रमुखता से रखी गई घर की चाबियाँ स्वामित्व योजना के तहत कानूनी कब्जे और सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करती हैं। पास में खेलते हुए बच्चे ‘प्रॉपर्टी कार्ड’  द्वारा सक्षम आत्मविश्वास, सुरक्षा और मजबूत पारिवारिक नींव को दर्शाते हैं।

झांकी का मध्य भाग एक लघु ग्रामीण परिवेश के माध्यम से ‘स्वामित्व’  योजना के क्रियान्वयन को प्रदर्शित करता है। इसमें ड्रोन-आधारित सर्वेक्षण, चूना मार्किंग  और जमीनी स्तर की गतिविधियाँ सटीक मानचित्रण और सीमाओं के निर्धारण को दर्शाती हैं। अस्पष्ट भूमि अभिलेखों से आधिकारिक डिजिटल संपत्ति मानचित्रों की ओर यह बदलाव विवादों के समाधान, पंचायत नियोजन और बेहतर आजीविका के लिए भूमि के मौद्रिकरण  में सहायक है। स्वच्छ सड़कें, हरियाली, जल निकाय और घर व्यवस्थित विकास और खुशहाली की तस्वीर पेश करते हैं।

पिछले हिस्से में, झांकी योजना के प्रमुख परिणामों को दर्शाती है, जैसे कि शांतिपूर्ण विवाद समाधान, ‘प्रॉपर्टी कार्ड’ के माध्यम से बैंक ऋण तक पहुँच और प्रभावी स्थानीय शासन के प्रतीक के रूप में एक ‘पंचायत भवन’।

यह झांकी एक स्पष्ट संदेश देती है। सुरक्षित मालिकाना हक परिवारों को मजबूत करता है, सशक्त पंचायतों का निर्माण करता है और एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ में योगदान देता है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed