Spread the love

कोटद्वार के शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गढ़वाल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने गढ़वाल हीरोज को 4-0 से हरा कर ट्रॉपफी अपने नाम की।

 SHABD,Dehradun, January 11,

उत्तराखंड: गढ़वाल कप फुटबॉल टूर्नामेंट, मेरठ स्पोर्टिंग क्लब ने गढ़वाल हीरोज को 4-0 से हराकर जीती ट्रॉफी

कोटद्वार के शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गढ़वाल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने गढ़वाल हीरोज को 4-0 से हरा कर ट्रॉपफी अपने नाम की। गढ़वाल हीरोज और मेरठ स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुए फाइनल मुकाबले के पहले हॉफ में मेरठ स्पोर्टिंग क्लब की ओर से दो गोल दागे गए। फिर दूसरे हॉफ में भी मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने दो गोल दागे। इस प्रकार मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। चार जनवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में देश-विदेश की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीम को एक लाख रुपए और ट्रॉफी दी गई। जब कि उप विजेता को 51 हजार रुपए और ट्रॉफी दी गई। विजेता टीम के कैप्टन धनंजय सिंह ने बताया कि उनकी सुरक्षात्मक खेल और तेज आक्रामक के सामने दूसरी टीम नहीं टिक सकी। गढ़वाल कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष अरुण भट्ट ने कहा कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत स्व. शशिधर भट्ट ने की थी। उनका ध्येय था कि क्षेत्र में फुटबॉल प्रतियोगिता को भी प्रोत्साहन दिया जाय। इस बार 71वें फुटबॉल टूर्नामेंट में देशभर की टीमों के अलावा नाईजीरिया की टीम ने भी प्रतिभाग किया।

बाइट 1- धनंजय सिंह, कैप्टन, मेरठ स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब 

https://youtu.be/2dx2DkMByqU

बाइट 2- अरुण भट्ट, अध्यक्ष, गढ़वाल कप टूर्नामेंट  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *