Spread the love

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मतदाताओं को जारी नोटिस व सुनवाई के सम्बंध में समीक्षा की।

 SHABD,Dehradun, July 29,

Relevance:  Priority  

Election Commission 

Marking: Lead All

Category:  Election, People, Human rights, Planning 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की जिलाधिकारियों के साथ SIR की समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मतदाताओं को जारी नोटिस व सुनवाई के सम्बंध में समीक्षा की। 

29 जुलाई 2026, देहरादून: 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दूसरे चरण में मतदाताओं को जारी नोटिस व सुनवाई के सम्बंध में समीक्षा की। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, उन्हें समय से नोटिस प्राप्त हों और सुनवाई के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को ईआरओ और एईआरओ की सहायता के लिए सम्बंधित विभागों से नोडल अधिकारी नामित करने और विधानसभा क्षेत्रों की फील्ड विजिट कर नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में जानकारी दी गई कि सभी जिलों में शतप्रतिशत नोटिस प्रिटिंग कर ईआरओ और बीएलओ स्तर पर पहुंचा दिए गए हैं और सुनवाई का कार्य भी शुरु हो गया है।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम , मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड

)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *