उत्तराखंड: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को प्रभावी कार्ययोजना बनेगी
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए है।
SHABD,Dehradun, July 24,
उत्तराखंड:
मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने को प्रभावी कार्ययोजना बनेगी
एंकर–
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने और वन्यजीव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों की आजीविका को भी मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष के दौरान साहसिक कार्य करने वाले नागरिकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही वन्यजीव हमलों के पीड़ितों और उनके परिजनों को निर्धारित समय पर मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कैमरा ट्रैप, ड्रोन, एआई आधारित निगरानी, क्यूआरटी टीम और अन्य आधुनिक तकनीकों के उपयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में राजाजी और कॉर्बेट सहित संरक्षित क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं, टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन, पर्यावरण अनुकूल सफारी वाहनों को बढ़ावा देने और वन्यजीव अपराधों की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने आगामी हरिद्वार कुंभ के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष क्यूआरटी टीम तैनात करने के निर्देश दिए।
बाइट-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
