Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी: अपर जिलाधिकारी

धुमाकोट में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 77 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

सूचना/पौड़ी/28 जनवरी 2026:
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड नैनीडांडा की न्याय पंचायत कसाणा का बहुउद्देश्यीय शिविर तहसील परिसर धुमाकोट में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 14 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 77 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में 520 स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर जनपद की सभी न्याय पंचायतों में अलग-अलग तिथियों में बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम जनमानस को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

अपर जिलाधिकारी ने शिविर के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। शिविर में 104 विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, उपजिलाधिकारी धुमाकोट श्रेष्ठ गुनसोला, नोडल अधिकारी शिविर एवं अधिशासी अभियंता जल निगम अजय बेलवाल, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पान सिंह, तहसीलदार कुंदन सिंह नयाल, खंड विकास अधिकारी प्रमोद चंद पांडे, नायब नाजिर पुष्कर सिंह, जेई आरईएस विनय भंडारी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *