Spread the love

आग ने झुलसाया शरीर, पूर्व सैनिकों ने दिया हौसले का मरहम

तीन दिन पूर्व निंबूचौड़ में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसी महिला को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के सदस्यों ने दी आर्थिक मदद। समिति ने अन्य संगठनों से भी महिला की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

इस दौरान समिति ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का भी हाल जाना। समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत निंबूचौड़ में घर में खाना बताते समय संगीता देवी झुलस गई थी। गंभीर हालत में स्वजनों ने उसे राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके कारण महिला के स्वजनों को दवा व अन्य स्वास्थ्य सेवा लेने में परेशानी हो रही थी। बताया कि समिति ने महिला को 15 हजार पांच सौ रुपये की आर्थिक मदद दी है। साथ ही यदि महिला व उनके स्वजनों को आगे भी मदद की आवश्यकता पड़ी तो समिति उनके साथ खड़ी रहेगी। वहीं, समिति के सदस्यों ने बेस अस्पताल में चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की भी जानकारी दी। कहा कि बेस अस्पताल में प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा मिलें इसके लिए शासन-प्रशासन को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। इस मौके पर मेहरबान सिंह, देवेंद्र बिष्ट, अंसुया प्रसाद सेमवाल, अंसुया प्रसाद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *