उत्तराखंड : कोटद्वार में हो रही राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता
कोटद्वार में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गयी है।
Story Line :
SHABD,Dehradun, December 27,
उत्तराखंड : कोटद्वार में हो रही राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता
कोटद्वार में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गयी है। खेल निदेशालय देहरादून, जिला खेल कार्यालय पौड़ी और उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 181 बॉक्सर प्रतिभाग कर रहे हैं जिनमें 62 बालिकाएं हैं। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने अपने-अपने जिलों में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है जिसके बाद उनका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस अवसर पर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि कोटद्वार में खेल संस्कृति को और मजबूत बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। लोग खेलों के प्रति जागरूक हो रहे हैं और अब माता-पिता भी बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गोपाल सिंह खोलिया ने बताया कि पहले बॉक्सिंग जैसी प्रतियोगिता में लड़कियां कम प्रतिभाग करती थीं, लेकिन अब इस क्षेत्र में भी लड़कियां आगे आ रही हैं।
बाइट 1 – ऋतु खंडूड़ी भूषण, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष
बाइट 2 – गोपाल सिंह खोलिया, सचिव, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन
