Spread the love

रिवर राफ्टिंग करते केंद्रीय मंत्री शेखावतगंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने इंडियन एयर फोर्स और भारतीय सेना के जवानों के साथ देवप्रयाग से रामझूला तक गंगा में रिवर राफ्टिंग कर क्लीन गंगा का संदेश दिया।

रामझूला स्थित शत्रुघ्न घाट पर पहुंचकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने के लिए जिस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की आवश्यकता है उसके लिए केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। गंगा को निर्मल बनाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनचेतना जागरण के उद्देश्य से नमामि गंगे के अभियान को शुरू किया है। इसमें गंगा को क्लीन करने के लिए गंगा आमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इसके तहत देवप्रयाग से गंगासागर 34 दिनों तक गंगा में राफ्टिंग के माध्यम से अलग-अलग जगह रुककर कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को गंगा से जोड़ा जाएगा। कहा कि मां गंगा देश की 42 प्रतिशत जनता के जीवन का आधार है। इसकी स्वच्छता के लिए लोगों के मन में उत्तरदायित्व का भाव जगाना जरूरी है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *