Spread the love

उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के कारण लापता हुए सात ट्रैकरों की तलाश जारी है।

 SHABD,Dehradun, November 2,

Relevance: Priority 

Slug: Rescue-Operation

Category: Weather, Travel, Tourism, Local updates

केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकरों की तलाश जारी

उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के कारण लापता हुए सात ट्रैकरों की तलाश जारी है।

02 नवम्बर 2026, उत्तरकाशी: 

उत्तरकाशी जिले के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के कारण लापता हुए सात ट्रैकरों की तलाश जारी है। कल यूकाड़ा के हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई रैकी की गई, लेकिन ट्रैकरों का कोई पता नहीं चल सका। खराब मौसम के कारण अभियान रोकना पड़ा।

प्रशासन के अनुसार, 27 अक्टूबर को 12 सदस्यीय दल गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना हुआ था। इनमें से तीन पोर्टर और एक रसोइये को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि सात ट्रैकर और एक गाइड की तलाश जारी है।

आज एसडीआरएफ के हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू दल और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के सदस्यों की मदद से हवाई और जमीनी तलाशी अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी लगातार बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *