Spread the love

लंबे आंदोलन के बाद एलएंडटी प्रशासन झुका, सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ को मान्यता देने पर बनी सहमति; 14 नवंबर को होगी निर्णायक वार्ता

देहरादून। निर्माणाधीन लखवाड़-ब्यासी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में श्रमिकों के लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार एलएंडटी (L&T) प्रशासन और श्रमिकों के बीच सहमति बन गई है। सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ उत्तरांचल की प्रमुख मांगों पर प्रबंधन ने सहमति जताई है। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से जारी श्रमिकों की हड़ताल समाप्त हो गई है।

सीटू के जिला महामंत्री लेखराज के अनुसार, आज देर शाम तक चली वार्ता में श्रमिकों की मांगों को लेकर सकारात्मक सहमति बनी। वार्ता में एलएंडटी प्रशासन संविदा श्रमिक संघ उत्तरांचल को मान्यता देने के लिए तैयार हो गया है। इस संबंध में 14 नवंबर 2026 को होने वाली समाधान वार्ता में औपचारिक निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रमिकों की अन्य लंबित मांगों पर भी प्रबंधन ने सहमति व्यक्त की है। टनल एलाउंस के संबंध में उत्तराखंड सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है।

सीटू जिला महामंत्री लेखराज ने इसे श्रमिकों की एकजुटता और लंबे संघर्ष का परिणाम बताते हुए कहा कि वार्ता में सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *