उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने वाली 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं एक से नौ नवम्बर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
SHABD,Dehradun, November 2,
Relevance: Priority
Slug: 104-Help Line
Category: Health, Medical, Local updates

104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवाएं नौ नवम्बर तक अस्थायी रूप से बंद
उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने वाली 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं एक से नौ नवम्बर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
02 नवम्बर 2026, देहरादून:
उत्तराखंड में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श उपलब्ध कराने वाली 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं एक से नौ नवम्बर तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखंड के अनुसार हेल्पलाइन के संचालन की जिम्मेदारी नई कार्यदायी संस्था को सौंपने और नया सॉफ्टवेयर स्थापित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
इस अवधि में नागरिकों को 104 नंबर के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, परामर्श और अन्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो सकेंगी। हेल्पलाइन की सेवाएं 10 नवम्बर 2026 से दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।
