पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के 40 सदस्यीय दल को चम्पावत जिले के टनकपुर से अगले पड़ाव गूंजी, पिथौरागढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।
SHABD,Dehradun, July 29,
Relevance: Priority
Slug: Kailash Mansrowar yatra
Marking: Lead All
Category: Religion, People, Tourism, Travel
कैलाश मानसरोवर यात्रा का 40 सदस्यीय दल गूंजी पिथौरागढ़ के लिए रवाना
पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के 40 सदस्यीय दल को चम्पावत जिले के टनकपुर से अगले पड़ाव गूंजी, पिथौरागढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।
29 जुलाई 2026, चम्पावत:

पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा के 40 सदस्यीय दल को चम्पावत जिले के टनकपुर से अगले पड़ाव गूंजी, पिथौरागढ़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इससे पूर्व कल देर शाम दल के शारदा पर्यटक आवास पहुँचने पर सभी श्रद्धालुओं का कुमाऊंनी रीति-रिवाज़ के साथ स्वागत किया गया।
इस दल में 12 राज्यों के 40 श्रद्दालु शामिल हैं, जिनमें 24 पुरुष व 16 महिला तीर्थयात्री हैं। श्रद्धालुओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति और सरकार की ओर से उनके लिए की गई व्यवस्थाओं व सुविधाओं की भी सराहना की।
संल्गन_ फोटो (40 सदस्यीय दल टनकपुर से अगले पड़ाव गूंजी के लिए रवाना)
