Spread the love

मुख्य अतिथि ने कहा—मोबाइल में व्यस्त रहने के बजाय परिवार के साथ मेले में आएं, ऐसे आयोजन सामाजिक मेलजोल का भी माध्यम हैं

देहरादून। बीजेपी ग्राउंड, रिंग रोड में आयोजित ट्रेड एक्सपो महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज शामिल हुईं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुभाष बर्थवाल जी तथा सह मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर गायक अर्जुन सेमलियाल ने अपने गीतों से सांस्कृतिक महफिल सजाई।

मुख्य अतिथि दीप्ति रावत भारद्वाज ने ट्रेड एक्सपो महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोग परिवार के साथ समय बिताने के बजाय मोबाइल फोन पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। ऐसे दौर में ट्रेड एक्सपो जैसे आयोजन परिवारों को एक साथ घर से बाहर निकलने, खरीदारी करने, मनोरंजन करने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि परिवारों के लिए ऐसा अच्छा माहौल तैयार करने का श्रेय आयोजक सुनील रावत को जाता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन करने का साहस केवल इमेज इवेंट ही कर सकता है। स्थानीय उद्यमियों और कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजक सुनील रावत लगातार प्रयास कर रहे हैं। बिना सरकारी सहायता के इस तरह के आयोजन करना सराहनीय है। यदि सरकार भी ऐसे आयोजकों के साथ मिलकर उनके विजन को आगे बढ़ाने में सहयोग करे, तो स्थानीय उद्यमियों को और बेहतर अवसर मिल सकते हैं।

वहीं विशिष्ट अतिथि सुभाष बर्थवाल जी ने पूरे ट्रेड एक्सपो का अवलोकन किया। उन्होंने मेले में शामिल ट्रेडर्स, वेंडर्स और स्वयं सहायता समूहों (SHG) के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनके उत्पादों एवं कार्यों की जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने भी ट्रेड एक्सपो के आयोजक सुनील रावत के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

इस अवसर पर गायक अर्जुन सेमलियाल की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए।

आयोजक सुनील रावत ने बताया कि ट्रेड एक्सपो महोत्सव बीजेपी ग्राउंड, रिंग रोड में 11 नवंबर तक चलेगा। मेले में स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों, वेंडर्स और स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री का अवसर मिल रहा है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *