Spread the love

चोरी हुई पुरावशेषों की पुनर्प्राप्ति

PIB Delhi

पुनर्प्राप्त पुरातन वस्तुओं की देश-वार सूची अनुलंग्‍नक-1 में दी गई है।

सरकार औपनिवेशिक काल के दौरान विदेशों में ले जाई गई वस्तुओं की वापसी का मुद्दा विभिन्न मंचों पर उठाती है। वापसी की प्रक्रिया प्रत्येक मामले के आधार पर, लागू राष्ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों और समझौतों को ध्यान में रखते हुए शुरू की जाती है। संबंधित देशों/सरकारों के बीच आपसी समझ और सहयोग के माध्यम से ऐसी वस्तुओं की वापसी को सुगम बनाया जाता है।

विश्वभर के कई संग्रहालयों और कला दीर्घाओं में भारतीय पुरावशेष रखे हुए हैं, और इसके अलावा, निजी व्यक्तियों के पास भी ऐसे संग्रह हैं। हालांकि, ऐसे संग्रहों की कोई व्यापक सूची उपलब्ध नहीं है। जब भी विदेशी धरती पर भारतीय मूल के किसी अवैध रूप से निर्यात किए गए पुरावशेष की सूचना मिलती है, तो उसे वापस लाने के लिए संबंधित भारतीय दूतावास/मिश–न के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाती है।

अनुलग्नक 1

अमरीकाऑस्ट्रेलियाब्रिटेन और नीदरलैंड से प्राप्त प्राचीन वस्तुओं का विवरण

क्रम संख्यादेशपुरातन वस्तुओं की संख्या (जून 2026 तक)
 ऑस्ट्रेलिया51
 नीदरलैंड01
 ब्रिटेन21
 अमरीका589
  662

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज यह जानकारी राज्यसभा में लिखित उत्तर में दी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *