Spread the love

सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 के परिणाम की मुख्य बातें

PIB Delhi

  • सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), 2025 का अंतिम परिणाम आज 6 मार्च, 2026 को घोषित कर दिया गया है। परिणाम की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
  • सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
  • अगस्त 2025 में आयोजित लिखित (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए कुल 14,161 उम्मीदवार अर्हता प्राप्त हुए।
  • कुल 2,736 उम्मीदवार परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त कर सके।
  • आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों (659 पुरुष और 299 महिलाएं) की सिफारिश की गई है।
  • अंतिम रूप से उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से शीर्ष पांच में एक महिला और चार पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।
  • श्री अनुज अग्निहोत्री (रोल नंबर 1131589) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने एम्स, जोधपुर से स्नातक (एमबीबीएस) की उपाधि प्राप्त की है।
  • अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक (बीई) सुश्री राजेश्वरी सुवे एम (रोल नंबर 4000040) ने समाजशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • श्री अकांश ढल (रोल नंबर 3512521), दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (बी.कॉम) हैं, उन्होंने वाणिज्य और लेखांकन को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • श्री राघव झुनझुनवाला (रोल नंबर 0834732) ने अर्थशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) किया है।
  • श्री ईशान भटनागर (रोल नंबर 0409847), बीए एलएलबी (ऑनर्स), ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली से समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर पांचवीं रैंक प्राप्त की।
  • शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं।
  • शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यताएं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, एनएलयू, एम्‍स, डीटीयू, अन्ना यूनि‍वर्सिटी, दिल्ली विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय आदि से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, कानून, चिकित्सा विज्ञान और जनसंचार में स्नातक तक फैली हुई हैं।
  • शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान, वाणिज्य और लेखांकन, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, विद्युत अभियांत्रिकी, इतिहास, गणित, चिकित्सा विज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन और समाजशास्त्र जैसे विषयों का चयन किया है।
  • अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 42 व्यक्ति (10 अस्थि विकलांग, 14 दृष्टिबाधित, 9 श्रवणबाधित और 9 बहु-विध दिव्‍यांग) भी शामिल हैं।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *