Spread the love

पौड़ी : विकास भवन सभागार पौड़ी में आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के अध्यक्षता में आई.एम.ए. विलेज योजना के अन्तर्गत जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति, आईएलएसपी की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति एवं जलागम/ग्राम्य विकास की समीक्षा बैठक हुई। उन्होने क्रमवार विभागीय योजनाओं की जानकारी लेते हुए, संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आई.एम.ए.विलेज योजना के अन्तर्गत जनपद के सभी 15 ब्लाकों के एक-एक चिन्हित गांवों में विकास परक, स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा देने हेतु रेखीय विभाग को अपने विभाग से संबंधित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। जिस हेतु कृषि, उद्यान, पशुपालन आदि विभाग के अधिकारियों को उक्त गांव का सर्वे कराने के निर्देश दिये। जिसमें जनसंख्या, कास्त, स्वरोजगार एवं बैरोजगार लोगों की संख्या आदि की सूचना एवं शामिल हो। उन्होने उक्त गांव को माॅडल के रूप में विकसित करने हेतु गांव में ओपन थिएटर बनाने के दिशा निर्देश दिये। जहां पर गांव की क्रिया कलाप, बैठक आदि अन्य गतिविधि को सुगमता से किया जा सकें। उक्त गांवों में पर्यटकों की चहल कदमी भी बनी रहे। उन्होने मुख्य पशुपालन अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त सभी 15 गांव में दो-दो सौ कडक नाथ मुर्गी पालन यूनिट बनाने के निर्देश दिये। शेड का निर्माण हेतु जिला विकास अधिकारी को मनरेगा के तहत युगपत्तिकरण कर बनाने के निर्देश दिये।

उन्होने मुख्य कृषि अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर सर्व कर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कार्ययोजना बनाने तथा उक्त गांव के माॅनेट्रिंग हेतु एक-एक प्रभारी अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये। जबकि जिला उद्यान अधिकारी को औद्यानिक, बागवानी, सब्जी उत्पादन, मौनपालन आदि कार्य हेतु सुस्पष्ट प्लान बनाने तथा पाॅली हाउस से भी लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद में पहली बार जिला योजना के तहत करीब एक हजार पाॅलीहाउस 90 प्रतिशत अनुदान पर जनपद के कास्तकारों को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु दिया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में उत्पादन की मात्रा बढ़ने से अन्य लोगों को भी स्वरोजगार मिल सकेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि दुग्ध की उत्पादन बढ़ने एवं कृत्रिम गर्भाधान, गोठ पालन, मुर्गी पालन आदि को बढ़ावा देने हेतु कार्य करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने आईएलएसपी की जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति एवं जलागम/ग्राम्य विकास की समीक्षा के दौरान क्रमवार कार्य प्रगति एवं वर्ष 2020-21 की योजनाओं की जानकारी ली। जिस पर संबंधित अधिकारी ने विस्तार पूर्वक प्रोजेक्टर को माध्यम से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि आईएलएसपी एवं जलागम/ग्राम्य के कार्यकाल पूर्ण होने पर सहकारिता, समुह को आने वाले समय कार्यशील बनाये रखने हेतु जिला योजना के तहत सुविधा दिये जाने की बात कही। ताकि आने वाले समये में समुह और बेहतर कार्य कर सकें। जिलाधिकारी न ग्राम्य उन्होने आॅफ सीजन में वैजटेविल पर कास्त करवाते हुए पाॅलीहाउस का सदुपयोग करने को कहा जिससे आमदनी में बढोतरी हो तथा सीजन में लीलीयम, आदि पुष्प पर। उन्होने कीवी के पैदावार बढाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिह राणा, डीएचओ डॉ. नरेन्द्र कुमार, सीवीओ डा. एस.के. सिंह, उप परियोजना निदेशक डॉ. डी एस रावत, सहायक निदेशक डेरी लीलाधर सागर, डीपीओ आईएलएसपी रविकान्त मिश्रा, अ.अ. राजीव रंजन, डीपीएम आईएलएसपी अशोक चतुर्वेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोड़ा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *