दिव्यांगों के लिए उत्तराखंड में खुलेगा स्पोर्ट्स सेंटर, और हॉस्टल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने उत्तराखंड के दिव्यांगजनों के लिए स्पोर्ट्स सेंटर, छात्राओं के लिए पांच स्थानों (एजुकेशन हब) में छात्रावास और अनुसूचित व ओबीसी जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार को निशुल्क जमीन उपलब्ध करानी होगी।
सामाजिक अधिकारिता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री गहलोत ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को जहां हॉस्टल बनाना है
वहां बजट दिया जाएगा। राज्य सरकार इसके लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराए। उन्होंने राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की मांग को स्वीकारते हुए कहा कि उत्तराखंड के दो विश्वविद्यालयों में आंबेडकर चेयर (फंड) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 35-35 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को आवश्यकतानुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। गेहलोत ने कहा कि वर्तमान में देश में पांच स्थानों में स्पोर्ट्स सेंटर हैं। यदि उत्तराखंड सरकार जमीन और संसाधन उपलब्ध करा देगी, तो यहां भी सेंटर के लिए बजट उपलब्ध करा दिया जाएगा।
