सभी राष्ट्रीय पार्को का 15 दिन में बनेगा फाउंडेशन
71 फीसद वन भूभाग वाले उत्तराखंड में स्थित सभी छह राष्ट्रीय पार्काें, सात अभयारण्यों और चार कंजर्वेशन रिजर्व के लिए 15 दिन के भीतर राज्य स्तरीय फाउंडेशन अस्तित्व में आ जाएगा।.
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रश्नकाल के दौरान उठे सवाल के जवाब में कहा कि71 फीसद वन भूभाग वाले उत्तराखंड में स्थित सभी छह राष्ट्रीय पार्काें, सात अभयारण्यों और चार कंजर्वेशन रिजर्व के लिए 15 दिन के भीतर राज्य स्तरीय फाउंडेशन अस्तित्व में आ जाएगा और यह फांउडेशन एक प्रकार से एपेक्स बॉडी होगी और सभी पार्काें व अभयारण्यों के फाउंडेशन इसके अंतर्गत आएंगे। पार्काें व अभयारण्यों से होने वाली आय को शत-प्रतिशत वहीं खर्च किया जाएगा।
