मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
SHABD,Dehradun, August 19,
Relevance: Ordinary
Slug: CS-Meeting
Category: Transportation, Travel, Accident, Planning
मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
19 अगस्त 2026, देहरादून:
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून सचिवालय में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सड़क सुरक्षा उपायों, ब्लैक स्पॉट के सुधार सहित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की समीक्षा की।

उन्होंने अन्य राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उन्हें उत्तराखंड में लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए इसके व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
संलग्न_ फोटो एवं वीडियो (कैप्शन_
मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित अनुश्रवण समिति की बैठक)
