उत्तरकाशी। आपदाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील उत्तरकाशी जनपद में लोगों को आपदा प्रबंधन के लिहाज से तैयार करने के उद्देश्य से एसडीआरएफ की ओर से राइंका गंगोरी तथा राइंका नेताला में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को आपदा की स्थिति में खोज एवं बचाव के गुर सिखाए गए।
एसडीआरएफ के जिला प्रभारी इंस्पेक्टर विकास पुंडीर ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत राइंका नेताला में आयोजित कार्यशाला में एसडीआरएफ के मुख्य प्रशिक्षक एसआई जगमोहन सिंह एवं हेड कांस्टेबल डुंगर सिंह ने छात्र-छात्राओं को आपदा की स्थिति में खोज एवं बचाव के बारे में बताया। जबकि पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए। जबकि राइंका गंगोरी में हेड कांस्टेबल दीपक महरा एवं कांस्टेबल गिरदेश जोशी तथा पैरा मेडिक्स मनु धीमान ने छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए। विद्यालय के शिक्षकों ने एसडीआरएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं से सीखी हुई जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाने को कहा।
