उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है।
SHABD,Dehradun, August 18,
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 100 से अधिक संपर्क मार्ग बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव से यातायात पर असर पड़ा है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण राज्य में 100 से अधिक छोटे-बड़े संपर्क मार्ग बंद हैं, जिन्हें खोलने के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि रातभर हुई बारिश के दौरान नरेंद्रनगर में सबसे अधिक 265 मिलीमीटर, यमकेश्वर में 174 मिलीमीटर, काशीपुर में 170 मिलीमीटर और कोटद्वार में 141 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में आपदा प्रबंधन तंत्र अलर्ट है और कंट्रोल रूम, व्हाट्सऐप व एसएमएस के जरिए लगातार लोगों को मौसम की जानकारी और चेतावनी दी जा रही है। जलभराव वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है। साथ ही लोगों से ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड करने को कहा गया है।
बाइट- विनोद कुमार सुमन, सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, उत्तराखंड
