NHAI की नई व्यवस्था से पात्र लोग राजमार्ग यात्रा ऐप के जरिए लोकल पास ऑनलाइन बुक कर सकेंगे, टोल प्लाजा पर जाने और दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी।
Story Line :
SHABD,New Delhi, August 18,
अगस्त 18, नई दिल्ली:
केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन फास्टैग लोकल पास सुविधा शुरू की है।
इस सुविधा के तहत पात्र यात्री ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए मासिक लोकल पास ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।
नई व्यवस्था से यात्रियों को लोकल पास के लिए टोल प्लाजा पर जाने और जरूरी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी।
NHAI के मुताबिक, इसका उद्देश्य टोल प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग यात्रा को सुगम बनाना है।
पहला डिजिटल लोकल पास जुलाई 2026 में दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड-II स्थित मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा पर शुरू किया गया था।
सफल शुरुआत के बाद यह सुविधा अब देशभर के 120 से अधिक टोल प्लाजा तक विस्तारित कर दी गई है और आने वाले महीनों में इसे अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन
डिजिटल लोकल पास योजना के तहत संबंधित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्र यात्रियों को योजना के प्रावधानों के अनुसार संबंधित टोल प्लाजा से एक महीने में असीमित यात्रा की सुविधा मिलेगी।
पहले लोकल पास के लिए यात्रियों को टोल प्लाजा पर जाकर आवासीय पता और अन्य पात्रता संबंधी दस्तावेज जमा करने पड़ते थे।
टोल प्लाजा की सूची राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ता
पोर्टल पर देख सकते हैं
।
(स्रोत- पीआईबी)
