कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल
सूचना/पौड़ी/05 अक्टूबर 2026:
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान धात्री महिलाओं को खजूर एवं मूंगफली दाना वितरित किया गया, जबकि 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ड्रेस प्रदान की गयी।

आंगनबाड़ी केंद्र किमसार में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीपक बिष्ट, वार्ड सदस्य डबल सिंह, आरती देवी, शोभा देवी, आशा कार्यकर्ता सरिता बिष्ट सहित 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी क्रम में परियोजना थलीसैंण के आंगनबाड़ी केंद्र तरपाली में भी आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने कहा कि आंगन मिलन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा उनके अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़ी सेवाओं के प्रति जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लाभार्थियों तक विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ ही उन्हें नियमित सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थी, अभिभावक, आशा कार्यकर्ता, ग्राम प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
