Spread the love

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।

 SHABD,Dehradun, August 18,

उत्तराखंड:

देहरादून भाजपा मुख्यालय में गढ़वाल मंडल की तीन लोकसभा सीटों टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार की समीक्षा

बाइट 1- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, उत्तराखंड  

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड में संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में गढ़वाल मंडल की टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीटों को लेकर अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठकों में तीनों लोकसभा क्षेत्रों के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल हुए। संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। साथ ही चुनावी रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी मंथन किया गया। सुबह टिहरी लोकसभा क्षेत्र की बैठक से शुरुआत हुई, जिसमें सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह समेत क्षेत्र के विधायक और जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। इसके बाद पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की बैठकों में भी चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं मंडल की दोनों लोकसभा सीटों की बैठकें पहले ही हो चुकी हैं और अब गढ़वाल की तीनों सीटों पर संगठनात्मक तैयारियों को लेकर मंथन किया जा रहा है। उन्होंने कहा बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर व्यापाक चर्चा हुई। वहीं, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि नई टीम और नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी। गढ़वाल लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तराखंड में सरकार के विकास कार्यों को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली विकास केंद्रित है और पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम हुआ है।

बाइट 2- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड  

बाइट 3- खजान दास, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *