राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में 5 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
SHABD,Dehradun, July 30,
Relevance: Priority
Slug: Weather
Marking: Lead All
Category: Weather, Trave, Tourism
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में 5 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
30 जुलाई 2026, देहरादून:
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में 5 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से कम दर्ज किया गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 80 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं।
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों, कांवड़ यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा करने की अपील की है। साथ ही, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
उधर, लगातार हो रही भारी बारिश से चमोली जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भूस्खलन के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर यातायात बार-बार बाधित हो रहा है।