Spread the love

मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, उद्यान विभाग के अन्तर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों और मशरूम पर्यवेक्षकों शामिल हैं।

 SHABD,Dehradun, May 14,

14 मई 2026, देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इनमें 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, उद्यान विभाग के अन्तर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों और मशरूम पर्यवेक्षकों शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि वे संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून का परिणाम है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी भर्ती प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता से हो रही है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *