Spread the love

उत्तराखंड: आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गणना प्रपत्र का वितरण और संकलन

निर्वाचन आयोग ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा की है। इसे उत्तराखंड सहित 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।

 SHABD,Dehradun, May 14,

14 मई 2026, देहरादून:

निर्वाचन आयोग ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के तीसरे चरण की घोषणा की है। इसे उत्तराखंड सहित 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। उत्तराखण्ड में पहली जुलाई की अर्हता तिथि के आधार पर एसआईआर प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्त ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में प्रदेश में 29 मई से 7 जून  तक गणना प्रपत्र के प्रिंटिग और कर्मचारियों के प्रशिक्षण सम्बंधी कार्य सम्पादित किए जाएंगे। आठ जून से सात जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संकलन करेंगे। उत्तराखण्ड में 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। इसी क्रम में 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच दावे और आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच, 10 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखण्ड में 11 हजार 733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष वर्तमान में प्रदेश में राजनैतिक दलों ने 21 हजार 808 बीएलए की तैनाती कर दी है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *