बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने का पावन मुहूर्त तय हुआ

24 अप्रैल से ‘गाड़ू घड़ा’ यात्रा होगी प्रारंभ और 10 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

बसंत पंचमी के अवसर पर नरेंद्र नगर राजदरबार में आयोजित समारोह में बदरी-केदार मंदिर समिति के वेदपाठियों और पुरोहितों की उपस्थिति में पंचाग देखकर और गणेश पूजा के बाद कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई है इस बार 10 मई को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। राज्य लक्ष्मी शाह, राजकुमारी श्रृजा, श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्यकार्यकारी बी.डी सिंह डिमरी पंचायत अध्यक्ष राकेश डिमरी आदि मौजूद रहे।
गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा की तिथि 24 अप्रैल नियत हुई। अप्रैल को टिहरी राजदरबार में ही महारानी और सुहागिन महिलाओं के द्वारा भगवान बदरीनाथ के लिए तिल से तेल पिराया जाएगा। ये तेल भगवान बदरीनाथ के लिए चढ़ाया जाता है।
