Spread the love

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए 15 अगस्त को देहरादून के परेड ग्राउंड के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

 SHABD,Dehradun, August 13,

Relevance:  Priority 

Slug: Route Diversion  

Category: Festival, Travel, Transportation, Planning 

स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून में यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव, पुलिस ने जारी किया प्लान 

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए 15 अगस्त को देहरादून के परेड ग्राउंड के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

13 अगस्त 2026, देहरादून: 

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए 15 अगस्त को देहरादून के परेड ग्राउंड के आसपास यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। परेड के दौरान परेड ग्राउंड क्षेत्र को पूरी तरह जीरो जोन रखा जाएगा और सभी वाहनों, ठेलियों तथा रेहड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

यातायात प्लान के तहत वीआईपी और अधिकारियों के वाहन ईसी रोड, सर्वे चौक, रोजगार तिराहा और कन्वेंट तिराहा होते हुए वीवीआईपी द्वार से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। अन्य प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड, मीडिया और कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, आईआरडीटीए ऑडिटोरियम के पास और दून क्लब क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में, जबकि सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।

रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कन्वेंट तिराहा इनर बैरियर प्वाइंट रहेंगे। पासधारकों और वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को इन स्थानों से परेड ग्राउंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

विक्रमों के लिए भी अलग डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। रायपुर रूट के विक्रम सहस्रधारा क्रॉसिंग, धर्मपुर रूट के विक्रम तहसील चौक और आईएसबीटी-कांवली रूट के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे। प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस होंगे, जबकि राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा और बैनी बाजार होते हुए राजपुर रोड की ओर जाएंगे।

देहरादून पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने, सड़क पर वाहन पार्क न करने और निर्धारित डायवर्ट रूट अपनाने की अपील की है। 

पुलिस द्धारा जारी यातायात प्लान एवं फाइल फोटो, प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *