Spread the love

राज्य के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बीटीकेआईटी, द्वाराहाट में दो नए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

Story Line :

 SHABD,Dehradun, August 13,

Relevance:  Priority

Slug:  Education 

Category: Student, Education, Government

युवाओं को मिलेगी एआई और रोबोटिक्स की आधुनिक शिक्षा, दो नये बीटेक पाठ्यक्रमों के संचालन को दी मंजूरी

राज्य के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बीटीकेआईटी, द्वाराहाट में दो नए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

13 अगस्त 2026, देहरादून: 

राज्य के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बीटीकेआईटी, द्वाराहाट में दो नए बीटेक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी दे दी है।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स पाठ्यक्रम स्व-वित्त पोषित माध्यम से संचालित होंगे। दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

डॉ. रावत ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रशासकीय परिषद और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से आवश्यक अनुमोदन लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य तकनीकी संस्थानों में भी एआई, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, बॉयोटेक, सेमीकंडक्टर और फुल-स्टैक डेवलपमेंट जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि युवाओं को प्रदेश में ही इन क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकें।

संलग्न_ फाइल फोटो (डॉ. धन सिंह रावत,तकनीकी शिक्षा मंत्री)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *