देहरादून में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, August 13,
उत्तराखंड
:
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर ताई तुगुंग को संस्कृति सम्मान से नवाजा
देहरादून में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता, रंगकर्मी और नाटककार ताई तुगुंग को ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने ताई तुगुंग को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति प्रदेश की आत्मा और पहचान है और इसके संरक्षण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकभाषाओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में दो ‘साहित्य ग्राम’ विकसित करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
