Spread the love

प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए देखभाल सेवाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित करने और इन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

 SHABD,Dehradun, August 13,

Relevance:  Ordinary 

Slug: Care Economy 

Category: Government, Planning, 

बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार से जोड़ने पर मंथन 

प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए देखभाल सेवाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित करने और इन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।

13 अगस्त 2026, देहरादून: 

प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए देखभाल सेवाओं को व्यवस्थित रूप से विकसित करने और इन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से हुई कार्यशाला में केयर इकॉनॉमी को मजबूत बनाने पर मंथन किया गया।

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि बदलती सामाजिक परिस्थितियों, बढ़ते एकल परिवारों और पति-पत्नी दोने नौकरीपेशा होने से पेशेवर देखभाल सेवाओं की मांग बढ़ रही है। ऐसे में केयर इकॉनॉमी युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने कहा कि पलायन के कारण पर्वतीय क्षेत्रों के कई गांवों में वरिष्ठ नागरिक अपेक्षाकृत अकेले रह जाते हैं। उनकी सामाजिक, भावनात्मक और दैनिक जरूरतों के लिए प्रभावी देखभाल व्यवस्था विकसित करना जरूरी है। उन्होंने सरकार, गैर-सरकारी संगठनों, विशेषज्ञों और सिविल सोसाइटी से मिलकर इस दिशा में काम करने की जरूरत बताई।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *