उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी, राहत एजेंसियां को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश
मौसम विभाग ने 20 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
SHABD,Dehradun, July 18,
Relevance: Urgent
Slug: Weather-Red Alert
Marking: Lead All
Category: Weather, Disaster, Natural Disaster
उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी, राहत एजेंसियां को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश
मौसम विभाग ने 20 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।
18 जुलाई 2026, देहरादून:
मौसम विभाग ने 20 जुलाई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। कल नैनीताल, चम्पावत और उधम सिंह नगर, जबकि 20 जुलाई को देहरादून, हरिद्धार और टिहरी गढ़वाल जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों को ऑरेंज और येलो अलर्ट में रखा गया है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए कई क्षेत्रों में जलभराव, भूस्खलन व नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई है। इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को पूर्ण रूप से सक्रिय रखा गया है।