व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पहलवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कृषि आयुक्त से लखनऊ विधानसभा कार्यालय में मिला। व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर मंडी शुल्क हटाने की मांग की। इसके साथ ही व्यापारियों की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया। विनोद पहलवान ने कृषि आयुक्त आलोक सिन्हा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मंडी में शुल्क घटा दिया गया है लेकिन मंडी के बाहर फसल बेचने पर शुल्क माफ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब मंडी से बाहर कोई शुल्क देय नहीं होगा तो किसान अथवा बाहरी व्यापारी मंडी में क्यों आएगा। मंडी के बाहर ही फसल बेचकर शुल्क से बचाव कर लेगा, इससे राजस्व की हानि होगी और लाइसेंस धारक आढतियों की रोजी-रोटी पर भी संकट आन पड़ेगा। मांग की कि मंडी में भी शुल्क समाप्त किया जाना चाहिए। प्रदेश महासचिव अनिल देश भक्त ने एसडीएम सदर से बात कर कस्बा औरंगाबाद में मरीज मिलने पर बाजार को बंद करने के आदेश का विरोध किया। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान खोलने की मांग की। एसडीएम सदर ने कहा की कल से हर वार्ड में प्रत्येक परिवार को घर पर ही आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।

Byudaen

Jul 15, 2020
Spread the love

स्वयंसेवी संस्था स्पार्क की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के 39वें स्थापना दिवस पर किसानों तथा बागवानों के लिए ग्राम पंचायत सियुला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 40 किसानों, बागवानों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। संस्था के जिला समन्वयक विपिन कश्यप भी मौजूद रहे।

उन्होंने लोगों को नाबार्ड द्वारा जिले में किए जा रहे विकास कार्यो के बारे में बताया। कहा संस्था नाबार्ड के साथ मिलकर क्षेत्र में ग्रामीणों के सहयोग से जलागम परियोजना का क्रियान्वयन कर रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिला है।

कृषि विशेषज्ञ मनीषा ठाकुर ने लोगों को उन्नत किस्म की बिजाई करने के लिए प्रेरित किया। कहा किसान सब्जियां उगाकर भी अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इसके अलावा बागवानी विशेषज्ञ हींग राज ने लोगों को सेब के पौधों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। कहा पौधों में सही समय पर पानी, खाद, कटिग आदि करने से पौधा स्वस्थ रहता है।

इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वार पौधारोपण भी किया गया। महिलाओं को पौधारोपण के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए हींग राज ने कहा कि जितना अधिक पौधारोपण होगा, उतना ही पर्यावरण बेहतर बन पाएगा। इस मौके पर संस्था के तकनीकी विशेषज्ञ रोहित शर्मा, कुलदीप ठाकुर, ममता, प्रमोद शर्मा, निशांत, रजनी ठाकुर, दीक्षा खत्री मौजूद रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *