Spread the love

मंडी शुल्क हटाने को कृषि आयुक्त से मिले व्यापारी

व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पहलवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कृषि आयुक्त से लखनऊ विधानसभा कार्यालय में मिला। व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपकर मंडी शुल्क हटाने की मांग की। इसके साथ ही व्यापारियों की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।

विनोद पहलवान ने कृषि आयुक्त आलोक सिन्हा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मंडी में शुल्क घटा दिया गया है लेकिन मंडी के बाहर फसल बेचने पर शुल्क माफ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जब मंडी से बाहर कोई शुल्क देय नहीं होगा तो किसान अथवा बाहरी व्यापारी मंडी में क्यों आएगा। मंडी के बाहर ही फसल बेचकर शुल्क से बचाव कर लेगा, इससे राजस्व की हानि होगी और लाइसेंस धारक आढतियों की रोजी-रोटी पर भी संकट आन पड़ेगा। मांग की कि मंडी में भी शुल्क समाप्त किया जाना चाहिए। प्रदेश महासचिव अनिल देश भक्त ने एसडीएम सदर से बात कर कस्बा औरंगाबाद में मरीज मिलने पर बाजार को बंद करने के आदेश का विरोध किया। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं के प्रतिष्ठान खोलने की मांग की। एसडीएम सदर ने कहा की कल से हर वार्ड में प्रत्येक परिवार को घर पर ही आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *