ऑल इंडिया कांग्रेस वर्कर्स (एआइसीवी) के प्रदेश उपाध्यक्ष जज शर्मा कोट ने कहा कि कोरोना महामारी का फायदा उठाकर केंद्र द्वारा जो कृषि ऑर्डिनेंस ला जा रहा है, वह किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति किसानी को बर्बाद करने वाली है। जिसका पंचायत से लेकर संसद तक विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रत्येक वर्ष 127 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद होती है। अगर केंद्र सरकार का ऑर्डिनेंस लागू हुआ तो प्रदेश में केवल आठ लाख टन गेहूं की ही सरकारी खरीद होगी। बाकी का गेहूं बर्बाद हो जाएगा। जज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी फैसले ले रही है। कृषि ऑर्डिनेंस का असर किसानों, मजदूरों से लेकर आढ़ती, व्यापारी व आम लोगों पर भी पड़ेगा। इस मौके पर जागीर सिंह, राम लाल, मेवा सिंह, गुरदीप सिंह, भगवान सिंह जौहल, मनमीत सिंह, बलविंदर सिंह, बलजीत हंस, राय कुमार आदि मौजूद थे।