Spread the love

नाबार्ड ने शुरू की रूरल मार्ट योजना, महिला सशक्तीकरण को लेकर जिले में खुला पहला स्टोरमहिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं के उत्थान के लिए जिले में पहला स्टोर खोला गया है। नाबार्ड(राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) ने लाखनमाजरा में रूरल मार्ट योजना शुरू की है।

 

महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं के उत्थान के लिए जिले में पहला स्टोर खोला गया है। नाबार्ड(राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) ने लाखनमाजरा में रूरल मार्ट योजना शुरू की है। जो जरूरत की सब वस्तुएं व सामान मुहैया कराएगा। इसमें महिला समूह बनाकर काम कर सकेंगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल ने स्टोर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिले के पहले ऐसे स्टोर का उद्घाटन किया है, जिसमें जरूरत का सारा सामान मिलेगा। यही नहीं ये सामान महिलाओं द्वारा खुद ही समूह बनाकर घर पर तैयार किया गया है।

दरअसल, सरकार की नाबार्ड एजेंसी की ओर से महिलाओं के उत्थान और स्वयं रोजगार के लिए प्रेरित करने की योजना के तहत महिलाओं का एक समूह बनाया गया है जो इकठ्ठे होकर काम करती हैं। ये महिलाएं हाथों से बनी चीजें स्टोर के माध्यम से मार्केट में बेचकर पैसा कमाती हैं। इस स्टोर पर अचार, कपड़ों से बने आइटम, फूलदान, गमले, बिस्किट और सजावट की चीजें बेची जाएंगी।

अगले तीन साल तक का खर्चा उठाएगा नाबार्ड

नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी विजय राणा ने बताया है कि जिले में करीब 1400 महिलाओं के समूह हैं। रूरल मार्ट से जुड़ने पर महिलाओं को तीन साल तक जो भी दुकान या फिर किराये व अन्य खर्चे होंगे उनका वहन नाबार्ड करेगा। महिलाएं आपस में मिलकर छोटे-छोटे काम कर रहीं हैं। सकारात्मक परिणाम आए तो रोहतक में दूसरे स्थानों पर भी ऐसे ही रूरल मार्ट खोले जाएंगे।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *