Spread the love

Ramayan की अभूतपूर्व सफलता के बाद दूरदर्शन ने लांच किया नया चैनल डीडी रेट्रो, इन धारावाहिकों का प्रसारण

newimg/14042020/14_04_2020-dd_retro_mahabharat_20189473.jpg

नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे देश में लॉकडाउन अवधि 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया। लॉकडाउन पहले 15 अप्रैल को ख़त्म होने वाला था, मगर देश में कोरोना वायरस कोविड 19 के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र सरकार ने यह फ़ैसला लिया है।

लॉकडाउन अवधि में लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए सरकार ने दूरदर्शन के चैनलों पर रामायण, महाभारत जैसे कई पुराने और बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों का दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया, जो कारगर साबित हुआ। मौजूदा दौर में भी इन चैनलों की लोकप्रियता को देखते हुए दूरदर्शन ने एक नया चैनल डीडी रेट्रो ही लांच कर दिया है, जिस पर पुराने क्लासिक और नॉस्टैलजिया वाले शोज़ का प्रसारण किया जाएगा। 12 अप्रैल को डीडी रेट्रो ने ट्वीट किया- दूरदर्शन के यादगार शोज़ के ज़रिए पुरानी यादों में खोने के लिए देखिए डीडी रेट्रो।

डीडी रेट्रो पर अभी वही सारे शो दिखाए जा रहे हैं, जो दूरदर्शन पर प्रसारित किये जा रहे हैं। सबसे पहले मार्च के अंतिम दिनों में रामयाण और महाभारत के पुन: प्रसारण का एलान किया गया था। रामायण डीडी नेशनल और महाभारत डीडी भारती पर प्रसारित किया जा रहा है। इन दोनों शोज़ के बाद कई और शोज़ के दोबारा टेलीकास्ट का एलान किया गया। सर्कस, ब्योमकेश बख्शी, बुनियाद, उपनिषद गंगा, चाणक्य, श्रीमान श्रीमती, शक्तिमान, जंगल बुक, देख भाई देख जैसे लोकप्रिय शोज़ का पुन: प्रसारण किया जा रहा है।

लॉडाउन पीरियड में इन क्लासिक शोज़ के दोबारा प्रसारण से दूरदर्शन को काफ़ी फ़ायदा भी हुआ। ख़ासकर रामायण के री-टेलीकास्ट ने टीवी रेटिंग्स में कीर्तिमान बनाया। 2015 के बाद प्रसारित हुए शोज़ में सबसे अधिक रेटिंग लेने वाला शो बना। वहीं, डीडी नेशनल की व्यूअरशिप में कई गुना इज़ाफ़ा हुआ है।

डीडी रेट्रो पर महाभारत का प्रसारण 13 अप्रैल से रात 8 बजे हर रोज़ सोमवार से शुक्रवार किया जा रहा है। चाणक्य का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से किया जा रहा है। उपनिषद गंगा का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे किया जा रहा है


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *