उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन आज अपने दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर श्री राधाकृष्णन का स्वागत और अभिनंदन किया।
SHABD,Dehradun, August 19,
Relevance: Urgent
Slug: Vice President
Category: celebrity News, national
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन आज अपने दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर श्री राधाकृष्णन का स्वागत और अभिनंदन किया।
19 अगस्त 2026, देहरादून:

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन आज अपने दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर श्री राधाकृष्णन का स्वागत और अभिनंदन किया। उपराष्ट्रपति आज देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में 2025-27 बैच के भारतीय वन सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों को संबोधित करेंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे। वे कल मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोफेशनल कोर्स के दूसरे चरण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

संलग्न_ फोटो (कैप्शन_ उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन आज अपने दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे।)