सरकार का कहना है कि इन मूर्तियों के जरिए बलिदानी सैनिकों के शौर्य, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
SHABD,Dehradun, August 26,
उत्तराखण्ड : 1,845 जवानों की स्मृति में उनके गांवों में लगेंगी मूर्तियां
उत्तराखंड सरकार ने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। धामी कैबिनेट ने आजादी के बाद से अब तक देश की रक्षा में शहीद हुए प्रदेश के 1,845 वीर जवानों की स्मृति में उनके गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि इन मूर्तियों के जरिए बलिदानी सैनिकों के शौर्य, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही, आने वाली पीढ़ियों को भी इन वीर जवानों की वीरता और देशभक्ति से प्रेरणा मिलेगी।
बाइट– कर्नल अजय कोठियाल, (रि.) राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार
