रविवार 15 दिसंबर से NHAI के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग (Fastag) के जरिये भुगतान की सुविधा शुरू होने जा रही है। लेकिन लागू होने से ठीक एक दिन पहले सरकार ने बड़ा यू-टर्न लिया है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कहना है कि देश के कम से कम 75 फीसदी टोल लेन पर इलेक्ट्रॉनिक तरीके से टोल कलेक्शन लिया जाए।
