देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय में आज प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया और समाचार पत्रों के संपादकों व प्रकाशकों के बीच एक विशेष परिचर्चा एवं संवाद सत्र का आयोजन किया गया।
SHABD,Dehradun, October 10,
उत्तराखंड:
देहरादून में पीआरजीआई ने समाचार पत्रों के संपादकों व प्रकाशकों के साथ किया संवाद
देहरादून स्थित पत्र सूचना कार्यालय में आज प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया और समाचार पत्रों के संपादकों व प्रकाशकों के बीच एक विशेष परिचर्चा एवं संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ‘प्रेस एवं आवधिक पत्रिका पंजीकरण अधिनियम, 2023’ के प्रावधानों और ‘प्रेस सेवा पोर्टल’ की कार्यप्रणाली की जानकारी साझा करना था। परिचर्चा में प्रेस रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया योगेश कुमार बावेजा ने प्रकाशकों को बताया गया कि नए कानून के तहत अब शीर्षक आवंटन और पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शी और समयबद्ध हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पुराने औपनिवेशिक कानून PRB Act 18 सौ सरसठ की जगह लाया गया नया अधिनियम प्रेस जगत में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने वाला है। इसके लागू होने से अब समाचार पत्रों के शीर्षक आवंटन से लेकर पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने तक का पूरा काम ‘प्रेस सेवा पोर्टल’ के जरिए डिजिटल और पेपरलेस हो चुका है।
